UPI MDR on EMI : लोन के भुगतान पर कितना लगेगा चार्ज और कौन करेगा भुगतान, समझें पूरा गणित

2000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर MDR 15 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है। ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या UPI से लोन की EMI के भुगतान पर भी MDR लगेगा?

UPI MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला है। यह चार्ज चीजें खरीदने या सेवाओं के भुगतान के साथ ही कुछ लोन रीपेमेंट और EMI कलेक्शन पर भी लागू होगा। हालांकि, सरकार के निर्देशों के मुताबिक MDR सीधे EMI भरने वालों पर नहीं, बल्कि मर्चेंट साइड यानी उस बैंक या वित्तीय संस्थान पर लगेगा, जो भुगतान ले रहा है। लोन रीपेमेंट और EMI कलेक्शन सहित डेट (Debt) कलेक्शन ट्रांजैक्शन के लिए, ₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर हर ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का एक जैसा MDR लगेगा।

UPI MDR

लोन के भुगतान पर भी लगेगा MDR

₹5 का MDR असल में किस पर लागू होता है?

NPCI के मुताबिक ₹5 का MDR सिर्फ 2,000 रुपये या इससे ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लागू होता है, जो Debt Collection के तहत आते हैं, जिसमें NBFC और दूसरे फाइनेंसिंग सोर्स से लिए गए लोन का रीपेमेंट भी शामिल है। मिसाल के तौर पर अगर कोई 10000 की EMI या 100000 का लोन पेमेंट करता है, तो इस तरह के हर ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये MDR के तौर पर कटेंगेी।

End of Feed