लोगों को खूब पसंद आ रहा है UPI, टूटे सारे रिकॉर्ड, एक महीने में हुए 20.47 अरब के ट्रांजेक्शन

नवंबर में 26.32 लाख करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत के उछाल को दर्शाता है। इसके अलावा, बीते महीने एवरेज डेली ट्रांजैक्शन काउंट भी 682 मिलियन रहे और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन 87,721 करोड़ रुपए रहे।

नए महीने की शुरुआत के साथ नवंबर के यूपीआई आंकड़े भी जारी हो गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष नवंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत का शानदार उछाल दर्ज किया गया। बीते महीने कुल 20.47 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए।

UPI Payment

UPI Payment

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक इसी के साथ, नवंबर में 26.32 लाख करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत के उछाल को दर्शाता है। इसके अलावा, बीते महीने एवरेज डेली ट्रांजैक्शन काउंट भी 682 मिलियन रहे और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन 87,721 करोड़ रुपए रहे।

End of Feed