UPI ने पूरे किए 10 साल, ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 13,000 गुना उछाल, पेमेंट वैल्यू 4,000 गुना बढ़ी

UPI के 10 साल पूरे होने के साथ भारत ने डिजिटल पेमेंट और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। 13,000 गुना ट्रांजैक्शन वॉल्यूम और 4,000 गुना से ज्यादा पेमेंट वैल्यू की वृद्धि इस बात को दिखाती है कि पिछले एक दशक में देश में डिजिटल भुगतान किस तेजी से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना है।

भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम को बदलने वाला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आज अपनी शुरुआत के 10 साल पूरे कर चुका है। UPI को 25 अगस्त 2016 को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लॉन्च किया था। इन 10 वर्षों में UPI भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की रीढ़ बनकर उभरा है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में भी इसकी अहम भूमिका रही है।

UPI-Payments

पेमेंट वैल्यू में 4,000 गुना से ज्यादा इजाफा

10 साल में 13,000 गुना बढ़ा ट्रांजैक्शन वॉल्यूम

वित्त मंत्रालय के अनुसार, UPI के जरिए होने वाले सालाना ट्रांजैक्शन में पिछले एक दशक में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2016-17 में UPI के जरिए 1.78 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 24,162 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर पहुंच गया। इस तरह 10 वर्षों में UPI के सालाना ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में करीब 13,000 गुना की वृद्धि हुई है।

End of Feed