Upcoming IPO: 19 दिसंबर से खुल रहे ये दो IPO, प्राइस बैंड 330 रुपये से कम; जानें क्या करती है कंपनी

Upcoming IPO: दोनों कंपनियों का आईपीओ भारतीय पूंजी बाजार में एक नई हलचल ला सकता है। जहां डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का आईपीओ ओएफएस के रूप में होगा, वहीं सनातन टेक्सटाइल्स अपने व्यवसाय विस्तार के लिए नया पूंजी जुटाने की योजना बना रहा है।

Upcoming IPO of dam capital advisors and sanatan textiles Details: निवेश बैंकिंग कंपनी डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 269-283 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा और 23 दिसंबर को बंद होगा। इस आईपीओ के तहत 840.25 करोड़ रुपये मूल्य के 2.97 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी।

IPO,DAM Capital Advisors IPO, Sanatan Textiles IPO

19 दिसंबर से खुल रहे ये दो IPO।

कंपनी का आईपीओ ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) के रूप में होगा, जिसमें प्रवर्तक धर्मेश अनिल मेहता, मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट, आरबीएल बैंक, ईजीएक्सेस फाइनेंशियल सर्विसेज और नरोत्तम सत्यनारायण सेखसरिया अपने शेयरों को बिक्री के लिए रख रहे हैं। इस पूरी बिक्री से होने वाली आय कंपनी के बजाय सीधे विक्रेता शेयरधारकों को जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,000 करोड़ रुपये आंका गया है।

End of Feed