Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, 55 रु होगा शेयरों का सबसे कम प्राइस, जानें बाकी डिटेल

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ (IPO) खुलेंगे। इनमें दो आईपीओ मेनबोर्ड के और एक एसएमई आईपीओ होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते तीन आईपीओ (IPO) खुलेंगे
  • दो आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे
  • एक एसएमई आईपीओ होगा

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते तीन आईपीओ (IPO) खुलेंगे। इनमें दो आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे, जबकि एक आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा। मेनबोर्ड के आईपीओ में यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस (Unicommerce eSolutions) और ब्रेनबीज सॉल्यूशंस (Brainbees Solutions) का आईपीओ शामिल है। वहीं एस्थेटिक इंजीनियर्स (Aesthetik Engineers) एसएमई आईपीओ लाएगी। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।

Upcoming IPO Next Week

अगले हफ्ते आएंगे 3 IPO

ये भी पढ़ें -

ये हैं अगले हफ्ते आने वाले तीन आईपीओ

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइजकब होगी लिस्टिंग
यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस6 अगस्त8 अगस्त102-108 रु138 शेयर13 अगस्त
ब्रेनबीज सॉल्यूशंस6 अगस्त8 अगस्त440-465 रु32 शेयर13 अगस्त
एस्थेटिक इंजीनियर्स8 अगस्त12 अगस्त55-58 रु2000 शेयर16 अगस्त

क्या होता है आईपीओ

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं। आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।

End of Feed