Dividend Stocks: 8 शेयरों में मिलेगा ₹27 से ज्यादा डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल

Dividend Stocks: डिविडेंड से कमाई का मौका तलाशने वाले निवेशकों को अगले सप्ताह 8 कंपनियों के शेयरों में 27 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड पाने का मौका मिल रहा है। इन सभी स्टॉक्स की एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट 9 से 13 फरवरी के बीच है।

Dividend Stocks: डिविडेंड से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत भी मौके लेकर आ रही है। 9 और 10 फरवरी 2026 को कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी, जिससे निवेशकों को इंटरिम डिविडेंड और ट्रस्ट डिस्ट्रीब्यूशन का फायदा मिलेगा। इन सभी कंपनियों के डिविडेंड और डिस्ट्रीब्यूशन को जोड़ें तो निवेशकों को करीब ₹27 प्रति शेयर/यूनिट का कुल फायदा मिल सकता है। डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, लॉजिस्टिक्स और पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनियां इस सूची में शामिल हैं, जिससे इन शेयरों पर बाजार की नजर बनी हुई है।

Dividends Stocks

डिविडेंड का मिलेगा मौका

9 फरवरी को रिकॉर्ड डेट

9 फरवरी को Aarti Drugs, Bharat Dynamics (BDL), Container Corporation of India (CONCOR), Triveni Turbine और Power Grid Corporation of India एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे और यही दिन इनकी रिकॉर्ड डेट भी है। इसके अलावा Sustainable Energy Infra Trust भी अपने यूनिट होल्डर्स को डिस्ट्रीब्यूशन देने जा रहा है। यानी जिन निवेशकों के पास एक्स-डेट से पहले शेयर या यूनिट्स होंगे, वही डिविडेंड के पात्र बनेंगे।

End of Feed