इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर की खरीद पर मिलेंगे 1 लाख,UP सरकार की सब्सिडी; ऐसे करें अप्लाई

Electric Vehicles Subsidy: यदि आप उत्तरप्रदेश के हैं और 14 अक्टूबर 2022 के बाद इलेक्ट्रिक कार या बाइक-स्कूटर खरीदी है तो आपके लिए खुशखबरी है।

Electric Vehicles Subsidy: यदि आप उत्तरप्रदेश के हैं और 14 अक्टूबर 2022 के बाद इलेक्ट्रिक कार या बाइक-स्कूटर खरीदी है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल योगी सरकार इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर एक लाख रूपये और दो पहिया जैसे इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदी है तो आपको पांच हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। उत्तरप्रेदश के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने इसके अलग से पोर्टल भी बनाया है। जिसका नाम उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन क्रय सब्सिडी पोर्टल है। जिसे आप इस लिंक के जरिए विजिट कर सकते हैं। जहां आपको इसके बारे में हर तरह की जानकारी मिल जाएगी।

electric car bike charging

उत्तरप्रेदश के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सब्सिडी के लिए अलग से पोर्टल भी बनाया है।

सब्सिडी के लिए ऐसे करें आवेदन

सब्सिडी के लिए योग्य आवेदकों को वेब पोर्टल upevsubsidy.in पर आवेदन करना होगा। व्यक्तिगत रूप से गाड़ी खरीदने वाले लोगों को यह छूट एक ही गाड़ी पर मिलेगी। दूसरी गाड़ी खरीदने पर वे छूट के पात्र नहीं होंगे। वहीं एग्रीगेटर्स या फ्लीट ऑपरेटर्स को इस छूट का लाभ चार दोपहिया या चारपहिया वाहनों की खरीद पर ले सकेंगे। जबकि, पांच ई-बस या ई-गुड्स खरीदने पर भी यह लाभ मिलेगा। आवेदन के दौरान गलत सूचना देने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। आवेदन के समय आवेदक को अपनी फोटो और साइन भी अपलोड करनी होगी। जिससे कि उसका सत्यापन किया जाएगा।

End of Feed