योगी सरकार ने​ किसानों से गेहूं खरीद के बदले नियम, दफ्तरों के चक्कर से मिली आजादी

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने गेहूं खरीद की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए अब बिना पंजीकरण (Registration) के भी फसल बेचने की अनुमति दे दी है।

UP Farmers News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गेहूं खरीद को लेकर किसानों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब किसान बिना ‘फार्मर रजिस्ट्री’ के भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। यह निर्णय किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए लिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दे दिए गए हैं।

UP Farmers News

UP Farmers News (Photo: iStock)

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल, इस साल गेहूं खरीद के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य कर दी गई थी। लेकिन कई किसानों को तकनीकी समस्याओं, इंटरनेट की कमी या जानकारी के अभाव के कारण पंजीकरण करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नतीजतन, वे सरकारी केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच पा रहे थे और उन्हें मजबूरन बिचौलियों को कम दाम पर अपनी उपज बेचनी पड़ रही थी। इससे किसानों में असंतोष भी बढ़ रहा था।

End of Feed