Union Bank of India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का लाभ दिसंबर तिमाही में 60 प्रतिशत उछाल के साथ 3,590 करोड़ रुपये पर

Union Bank of India: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में 29,137 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,154 करोड़ रुपये थी।

Union Bank of India december quarter result: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 60 प्रतिशत उछाल के साथ 3,590 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 2,249 करोड़ रुपये रहा था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में 29,137 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,154 करोड़ रुपये थी।

Union Bank of India

बैंक ने बताया की आलोच्य तिमाही में उसकी ब्याज आय 25,363 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 20,883 करोड़ रुपये थी। बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 दिसंबर, 2023 को सुधरकर 4.83 प्रतिशत हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 7.93 प्रतिशत था।

End of Feed