Unimech Aerospace and Manufacturing IPO Listing: शानदार आईपीओ के बाद मंगलवार 31 दिसंबर को यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग की लिस्टिंग हो गयी है। ये साल 2024 की आखिरी आईपीओ लिस्टिंग रही। यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग की लिस्टिंग काफी शानदार रही। इसके शेयर ने 90 फीसदी प्रीमियम पर शुरुआत की है। BSE पर कंपनी का शेयर 785 रु के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 706 रु या 89.94 फीसदी प्रीमियम के साथ 1491 रु लिस्ट हुआ है। वहीं NSE पर कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस के मुकाबले 675 रु या 85.99 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1460 रु लिस्ट हुआ।
यूनीमेक एयरोस्पेस की हुई लिस्टिंग
ये भी पढ़ें -
लिस्टिंग के बाद लुढ़का शेयर (Unimech Aerospace IPO Listing)
धमाकेदार लिस्टिंग के बाद यूनीमेक एयरोस्पेस के शेयर में कमजोरी आई है। निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिससे इसका शेयर गिर गया। लिस्टिंग के 5 मिनट बाद ही 10.05 बजे कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस (1491 रु) से 101.55 रु या 6.81 फीसदी की कमजोरी के साथ 1389.45 रु पर आ गया है।
Unimech Aerospace IPO Subscription Status
तीन दिनों के लिए खुले यूनीमेक एयरोस्पेस के आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रेस्पॉन्स मिला। इसके आईपीओ को 184.34 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 745 से 785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। जबकि आईपीओ में फाइनल प्राइस 785 रु फिक्स हुआ।
Unimech Aerospace IPO Lot Size
आईपीओ में निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 19 शेयरों की थी। आनंद राठी सिक्योरिटीज और इक्विरस कैपिटल प्राइवेट ने यूनिमेक एयरोस्पेस आईपीओ के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम किया, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज ने इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के रूप में काम किया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
