Unemployment Rate: मार्च तिमाही में घटी बेरोजगार, अब 6.7% पर, NSSO की रिपोर्ट में दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2024, 08:03 PM IST

Unemployment Rate: देश के शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 6.7 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.8 प्रतिशत थी।

Unemployment Rate: देश के शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 6.7 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.8 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय नमूना सर्वे कार्यालय (एनएसएसओ) ने यह जानकारी दी है। बेरोजगारी दर को कुल श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है। वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर 6.8 प्रतिशत थी जबकि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून के साथ जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में यह 6.6 प्रतिशत थी। अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 6.5 प्रतिशत थी।

Unemployment Rate in India

भारत में घटी बेरोजगारी

निश्चित अवधि पर होने वाले 22वें श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक जनवरी-मार्च 2024 के दौरान शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के मामले में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत थी। आंकड़ों से यह भी पता चला कि शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2024 में घटकर 8.5 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9.2 प्रतिशत थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1 प्रतिशत, जुलाई-सितंबर 2023 में 8.6 प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में 8.6 प्रतिशत थी।

End of Feed