सैलरी स्लिप की ABC: समझें Basic Pay, HRA और Allowances का पूरा गणित

Salary Slip Components: अधिकतर नौकरीपेशा लोग अपने बैंक अकाउंट में आने वाली 'इन-हैंड सैलरी' पर ध्यान देते हैं, लेकिन सैलरी स्लिप में लिखे एक-एक शब्द का गहरा अर्थ होता है। Basic Pay, HRA और अन्य Allowances न केवल कुल कमाई को दर्शाते हैं, बल्कि ये टैक्स (Income Tax) और पीएफ (PF) की गणना में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Salary Slip Components: नौकरी करने वाले हर कर्मचारी को हर महीने सैलरी के साथ एक Salary Slip दी जाती है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसमें कर्मचारी की सैलरी से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी होती है। हालांकि कई लोग Salary Slip में लिखे शब्दों जैसे Basic Pay, HRA और Allowances को ठीक तरह से समझ नहीं पाते। जबकि इन सभी शब्दों का मतलब जानना हर नौकरीपेशा के लिए जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको Basic Pay, HRA और Allowances को ही आसान शब्दों में समझाने की कोशिश कर रहे हैं-

Salary Slip

आप भी समझिए सैलरी स्लिप की एबीसी (Photo: iStock)

Basic Pay क्या होता है?

Basic Pay किसी भी कर्मचारी की सैलरी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह वह मूल वेतन है जो कंपनी कर्मचारी को उसके काम के बदले देती है। आमतौर पर Basic Pay कुल सैलरी का लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक हो सकता है। इसी के आधार पर कई अन्य भत्ते और कटौतियां तय होती हैं। उदाहरण के लिए Provident Fund (PF) और कई कंपनियों में मिलने वाले अन्य लाभ Basic Pay के आधार पर ही तय किए जाते हैं।

End of Feed