क्रेडिट कार्ड का ‘मिनिमम ड्यू’ भरना पड़ सकता है भारी, बिगाड़ सकता है आपकी वित्तीय सेहत और क्रेडिट स्कोर

Credit Card Minimum Amount Due: जब आपको क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट मिलता है, तो उसमें ‘मिनिमम अमाउंट ड्यू’ (MAD) दिखती है यानी सबसे कम भुगतान जो जरूरी है। यह छोटे भुगतान से कुछ फायदे देता है, जैसे लेट फीस से बचाव, लेकिन इससे उच्च ब्याज और लंबा कर्ज बनने का जोखिम भी है। इसलिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इसे समझकर ही भुगतान योजना बनानी चाहिए।

Credit Card Minimum Amount Due : हर महीने जब आपका क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट आता है, तो उसमें एक लाइन होती है ‘मिनिमम अमाउंट ड्यू’ (MAD)। यह वह सबसे कम राशि है जो आपको समय पर भुगतान करनी चाहिए। इस राशि का भुगतान करने के फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ खतरे भी हैं। इसलिए हर क्रेडिट कार्ड यूजर को इसके बारे में समझना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसके हिसाब से अपने क्रेडिट कार्ड बिल के रीपेमेंट की प्लानिंग कैसे करें।

Credit card minimum amount due

क्रेडिट कार्ड का ‘मिनिमम अमाउंट ड्यू’ क्या है? (तस्वीर-Canva)

मिनिमम पेमेंट करने के फायदे

  • खाता सही स्थिति में रहता है: अगर आप कम से कम राशि चुका देते हैं, तो लेट फीस नहीं लगती और आपका क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहता है।
  • डेफॉल्ट रिपोर्टिंग से बचाव: अगर किसी समय पैसे की तंगी हो, तो कम से कम राशि देने पर आपका कार्ड डिफॉल्ट नहीं दिखेगा।
  • अल्पकालिक राहत: मिनिमम पेमेंट करने से आप थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं और अपने अगले खर्चों की योजना बनाने का समय मिल जाता है।

End of Feed