इंडिया सीमेंट्स में 23% हिस्सेदारी खरीदेगी अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिड़ला समूह ने किया ऐलान

UltraTech Cement, India Cements: आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स के 6,02,48,983 शेयर खरीदे हैं और 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में शेयर खरीदने जा रही है अल्ट्राटेक सीमेंट।
    आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना।
    अल्ट्राटेक सीमेंट लगातार विस्तार कर रही है।

UltraTech Cement, India Cements: प्रमुख सीमेंट विनिर्माता अल्ट्राटेक सीमेंट ने चेन्नई स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में 1,900 करोड़ रुपये से अधिक में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की गुरुवार को घोषणा की। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस सौदे के तहत अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट्स के 6,02,48,983 शेयर खरीदे हैं, जो कुल मिलाकर 19.44 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इसके लिए प्रति शेयर 267 रुपये का मूल्य तय किया गया है। 267 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर पहले लेनदेन का कुल मूल्य 1,608.64 करोड़ रुपये बैठता है।

UltraTech Cement, India Cements, Aditya Birla Group

अपना विस्तार कर रही है अल्ट्राटेक सीमेंट

वित्तीय निवेश करने को मंजूरी

कंपनी की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक निदेशक मंडल ने एक अलग बैठक में 285 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 3.4 प्रतिशत शेयर खरीदने को मंजूरी दे दी है। दूसरे लेनदेन का मूल्य 285 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 295 करोड़ रुपये है। इससे पहले अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया था कि उसके निदेशक मंडल ने गुरुवार को हुई बैठक में इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के 7.06 करोड़ शेयर खरीदने के लिए वित्तीय निवेश करने को मंजूरी दे दी। यह गैर-नियंत्रित वित्तीय निवेश इंडिया सीमेंट्स की शेयर पूंजी का करीब 23 प्रतिशत है।

End of Feed