यूएई-भारत व्यापारिक संबंध तेजी से बढ़े, 2030 तक गैर-तेल व्यापार होगा 100 अरब डॉलर के पार

UAE-India Trade Relations: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के व्यापार में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दोनों देश 2030 तक गैर-तेल व्यापार में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं।

UAE-India Trade Relations: सीईपीए परिषद के निदेशक अहमद अलजनेबी ने बुधवार को कहा कि मई 2022 में मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने के बाद से भारत और संयुक्त अरब अमीरात के व्यापार में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दोनों देश 2030 तक गैर-तेल व्यापार में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं। यूएई-भारत सीईपीए परिषद (यूआईसीसी) को जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के मौके पर पेश किया गया था। दोनों देशों ने मई 2022 में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लागू किया था।

UAE India Trade Relations

भारत-यूएई का ट्रेड बढ़ा (तस्वीर-Canva)

द्विपक्षीय व्यापार करीब 15 प्रतिशत बढ़ा

अलजनेबी ने कहा कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर के बाद से यूएई-भारत व्यापारिक संबंध तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एक मई 2022 को सीईपीए लागू होने के बाद से द्विपक्षीय व्यापार करीब 15 प्रतिशत बढ़ गया है। दोनों देश 2030 तक गैर-तेल व्यापार में 100 अरब अमरीकी डॉलर हासिल करने के लक्ष्य को पार करने की राह पर हैं। अलजनेबी ने जयपुर में व्यापार गोलमेज बैठक में यह बात कही।

End of Feed