ट्रंप की 'वार पॉलिसी' कर गई बैकफायर, बेकाबू हुई महंगाई; हवाई टिकट से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब महंगा!

न्यूयॉर्क की विश्लेषक रैशल जिएम्बा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अमेरिका इससे बच पाएगा। ये वैश्विक बाजार है। वाशिंगटन पोस्ट’ ने जिएम्बा के हवाले से लिखा कि एक सप्ताह पहले भी विशेषज्ञ चिंतित थे, अब उनकी चिंता और बढ़ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर हमला करना अब उल्टा पड़ता दिख रहा है। अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ने लगी है। बता दें कि ईरान के खिलाफ युद्ध ने अमेरिकियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी डिलिवरी पर ईंधन अधिभार की घोषणा की है और कुछ एयरलाइन कंपनियों ने ईंधन की ऊंची लागत की भरपाई के लिए ’चेक-इन बैगेज’ पर शुल्क बढ़ा दिया है। अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत शुक्रवार को 4.09 अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई है। यह युद्ध से ठीक पहले की तुलना में एक डॉलर से अधिक है और अगस्त, 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

डीजल की लागत भी पिछले साल के 3.64 डॉलर प्रति गैलन से बढ़कर शुक्रवार को 5.53 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। ये आंकड़े अमेरिकी परिवहन संघ (एएए) ने जारी किए हैं। डीजल का अन्य उद्योगों के अलावा व्यापक रूप से कृषि, निर्माण और परिवहन क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed