बिजनेस

Trump Meme Coin Price: एक हफ्ते में 85% रिटर्न, वजह बना खास डिनर इनवाइट

Trump Meme Coin में 85% की तेजी का बड़ा कारण बना डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर का निमंत्रण। जानिए इस मीम कॉइन की नई उड़ान और निवेशकों की किस्मत कैसे चमकी।

Image

Trump Meme Coin: गाला डिनर न्योते से 85% तक उछला क्रिप्टो!

Photo : Twitter

Trump Meme Coin Price: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में फिर से उबाल देखने को मिल रहा है। बिटकॉइन समेत कई डिजिटल करेंसीज़ ने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है ट्रंप मीम कॉइन ($TRUMP), जिसने सिर्फ एक हफ्ते में 85% से अधिक रिटर्न दिया है। इसकी वजह एक खास निमंत्रण बना है, जिसमें टॉप होल्डर्स को डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर करने का मौका मिल रहा है।

कीमत में जबरदस्त उछाल

कॉइनमार्केटकैप के अनुसार, शनिवार रात 10:30 बजे ट्रंप मीम कॉइन की कीमत $15.48 थी। एक दिन में यह 11% से ज्यादा चढ़ा, और 7 दिन में इसका रिटर्न 85% पार कर गया।

लॉन्च के समय उड़ा, फिर गिरा, अब फिर से तेजी में

17 जनवरी को $7 की कीमत पर लॉन्च हुआ यह कॉइन कुछ ही घंटों में 8000% तक उछल गया था और $75 तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद इसमें भारी गिरावट आई। लंबे समय तक ये ठंडा पड़ा रहा, पर अब डिनर इनवाइट की खबर ने इसमें फिर से जान डाल दी है।

खास गाला डिनर बना तेजी का कारण

$TRUMP टोकन की वेबसाइट और X (Twitter) अकाउंट पर यह घोषणा की गई कि टॉप 220 होल्डर्स को वाशिंगटन डीसी में डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक गाला डिनर में आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीं, टॉप 25 होल्डर्स को प्राइवेट VIP रिसेप्शन और अगले दिन व्हाइट हाउस का विशेष टूर भी मिलेगा।

कब और कहां होगा डिनर?

ट्रंप मीम कॉइन की वेबसाइट के अनुसार, यह डिनर 22 मई को ट्रंप के वर्जीनिया स्थित गोल्फ क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष ऑफर के चलते कई निवेशक इस टोकन में निवेश कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article