Nvidia में हुआंग की वापसी से ट्रंप मालामाल, एक झटके में ₹140 करोड़ का फायदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक रियल एस्टेट काराबोरी हैं। लेकिन, कमाई का मौका गोल्ड, क्रूड, स्टॉक या क्रिप्टो कहीं नहीं छोड़ते हैं। Nvidia में जेनसेन हुआंग की वापसी से ट्रंप को करीब 140 करोड़ का फायदा मिला है।

Trump Profit Nvidia : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को Nvidia के शेयरों में आई तूफानी तेजी से एक ही दिन में करीब 140 करोड़ रुपये तक का फायदा होने का अनुमान है। दरअसल, दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद सोमवार, 23 नवंबर को कंपनी के शेयर 31.5% तक उछल गए।

Trump Nvidia

शेयरों में तेजी से ट्रंप को बड़ा फायदा

इस तेजी से ट्रंप के पास मौजूद Nvidia शेयरों की वैल्यू में बड़ा इजाफा हुआ। Financial Times (FT) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की शेयरहोल्डिंग के आधार पर उनकी संपत्ति में 1.3 मिलियन डॉलर से लेकर 15 मिलियन डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।हालांकि, यह ट्रंप का शेयर बेचकर कमाया गया वास्तविक मुनाफा नहीं, बल्कि शेयरों की कीमत बढ़ने से उनकी निवेश संपत्ति की वैल्यू में हुआ संभावित इजाफा है।

End of Feed