ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नरमी से जोश में अमेरिकी बाजार, Dow Jones 300 अंक उछला, गिफ्ट निफ्टी में भी दिखी रिकवरी

दावोस में WEF के मंच से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ ग्रीनलैंड के मामले में नरमी के संकेत दिए हैं। इसके बाद ग्लोबल मार्केट्स में राहत का माहौल बना। वॉल स्ट्रीट में जोरदार रिकवरी दिखी और Dow Jones 327 अंक उछल गया, जबकि S&P 500 और Nasdaq भी मजबूत रहे। दूसरी तरफ अनिश्चितता के बीच सेफ-हेवन डिमांड बढ़ने से गोल्ड करीब 2% चढ़ा, डॉलर इंडेक्स फिसला और Gift Nifty में भी रिकवरी के संकेत मिले हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दावोस मंच से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा संकेतों के बाद ग्लोबल मार्केट्स में राहत का माहौल दिखा। ट्रेडिंग सेशन के दौरान अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। Dow Jones 326.83 अंक यानी 0.67% उछलकर 48,815.42 पर पहुंच गया। इसके साथ ही S&P 500 53.99 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 6,850.85 पर रहा, जबकि Nasdaq 145.60 अंक (0.63%) बढ़कर 23,099.92 पर ट्रेड करता दिखा। बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है जब एक दिन पहले टैरिफ और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के चलते वॉल स्ट्रीट में दबाव देखा गया था। वहीं, दो दिन से जबरदस्त दबाव में चल रहे भारतीय बाजार पर भी पॉजिटिव असर दिख रहा है। Gift Nifty 73 अंक (0.29%) चढ़कर 25,248.50 पर ट्रेड कर रहा है।

Trump Greenland Market Reacation

ट्रंप के बयान के बाद संभला बाजार

ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर क्या कहा?

ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर कहा कि यह अमेरिका की राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। इसके साथ ही कहा कि अमेरिका को वहां अपनी रणनीतिक मौजूदगी मजबूत करनी चाहिए। ट्रंप ने संकेत दिया कि वह ग्रीनलैंड के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका अपने सुरक्षा हितों से कोई समझौता नहीं करेगा और इस क्षेत्र में नियंत्रण व प्रभाव बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

End of Feed