Gift Nifty में 800 अंक की तूफानी तेजी, US फ्यूचर 2% उछला, क्रूड 11% सस्ता, क्या भारतीय बाजार भी बनेगा रॉकेट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की तरफ से ईरान के एनर्जी इन्फ्रा पर 5 दिन तक हमले नहीं किए जाएंगे। ट्रंप के इस बयान से एक तरफ जहां क्रूड के दाम 11% तक फिसल गए। वहीं, गिफ्ट निफ्टी में 4 फीसदी की तेजी आई

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने बाजार का रुख बदल दिया है। सैन्य कार्रवाई टालने के संकेत से ग्लोबल बाजारों में राहत आई है। Gift Nifty 800 अंक उछला और कच्चा तेल 10% टूट गया, जिससे भारतीय बाजार में तेज रिकवरी की उम्मीद बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर अपने पोस्ट में तीन बड़ी बातें कही हैं। पहली बात, उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में “बहुत अच्छे और प्रोडक्टिव बातचीत” हुई है और यह बातचीत मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के समाधान की दिशा में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, कि अमेरिकी सेना को निर्देश दिया गया है कि ईरान के पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमले 5 दिन के लिए टाल दिए जाएं। तीसरी और सबसे अहम बात, उन्होंने साफ कही कि आगे की कार्रवाई अब इस बात पर निर्भर करेगी कि ये बातचीत कितनी सफल होती है।

Trump On Market

ट्रंप के बयान से बाजार में तेजी संभव

Gift Nifty में 800 अंक की उछाल

ग्लोबल संकेतों का सबसे बड़ा असर Gift Nifty पर दिखा, जो करीब 800 अंक उछलकर 23,285 के स्तर पर पहुंच गया। करीब 4% की यह तेजी बताती है कि भारतीय बाजार में अगले सत्र में जोरदार गैप-अप ओपनिंग देखने को मिल सकती है।

End of Feed