ET NOW GBS 2026: ट्रेड डील और FTA से टेक्सटाइल सेक्टर में पैदा होंगे 70 से 80 लाख रोजगार, बोले पीयूष गोयल

ET NOW Global Business Summit 2026: केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रेड डील और एफटीए की वजह से टेक्सटाइल सेक्टर में 70 से 80 लाख रोजगार पैदा होंगे।

ET NOW Global Business Summit 2026 : केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में अपने संबोधन के दौरान भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और हालिया सुधारों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले कुछ वर्षों में तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर कम से कम 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है, जबकि प्रति व्यक्ति आय करीब 20,000 डॉलर तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील और एफटीए की वजह से टेक्सटाइल सेक्टर में 70 से 80 लाख रोजगार पैदा होंगे।

ET NOW GBS 2026, Times Group GBS 2026, GBS 2026, ET NOW Global Business Summit 2026

ET NOW ग्लोबल बिजनेस समिट में केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल

टेक्सटाइल सेक्टर और ट्रेड डील पर क्या कहा?

पीयूष गोयल ने टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर कहा कि लंबे समय से इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है कि भारत का टेक्सटाइल सेक्टर ग्रो नहीं कर रहा है। इस मामले में भारत वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों से भी मुकाबला नहीं कर पा रहे थे। लेकिन, FTA के तहत अब टेक्सटाइल सेक्टर के लिए यूरोप का बाजार खुला है, अब भारतीय टेक्सटाइट इंडस्ट्री भी बिना किसी ड्यूटी के और यूरोप और अमेरिका में अपने प्रोडक्ट बेच पाएगी। गोयल ने कहा कि ट्रेड डील और FTA की वजह से टेक्सटाइल सेक्टर में 70 से 80 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर बात करते हुए कहा, भारत ने सभी ट्रेड डील अपनी शर्तों पर की हैं। उन्होंने कहा भारत जिन विकसित देशों के साथ FTA या ट्रेड डील कर रहा है, वे हमें जरूरत की चीजों के अलावा कुछ भी नहीं बेच सकते हैं। उन्होंने कहा, भारत की पर कैपिटा इनकम फिलहाल 3 हजार डॉलर के आसपास है, जबकि इन देशों की पर कैपिटा 1 लाख डॉलर के आसपास है।

End of Feed