भारत और कनाडा के बीच ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, जानें कब फाइनल होगी डील?

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। दोनों देशों ने जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है।

भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। दोनों देशों ने 2026 के अंत तक व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत पूरी करने की साझा प्रतिबद्धता जताई है। इसके साथ ही, जल्द से जल्द द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर बातचीत शुरू करने की दिशा में भी आगे बढ़ने पर सहमति बनी है।

India and Canada

भारत-कनाडा व्यापार समझौता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कनाडा के वित्त एवं राष्ट्रीय राजस्व मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन ने बृहस्पतिवार को टोरंटो में आयोजित ‘प्रारंभिक आर्थिक और वित्तीय संवाद’ में हिस्सा लिया। बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा पार धनप्रेषण और व्यापारिक भुगतान से जुड़े अवसरों को तलाशने के लिए संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।

End of Feed