एजुकेशन

FMGE 2026: विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा बदलाव, साल में तीन बार होगी परीक्षा

FMGE 2026: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है।

Image

FMGE 2026

FMGE 2026: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 2026 में एक अक्टूबर के अंत तक अतिरिक्त परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अगले साल से FMGE को साल में तीन बार आयोजित करने की योजना है। NBEMS की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए अक्टूबर 2026 के अंत तक एक अतिरिक्त FMGE परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह फैसला जून 2026 की FMGE परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई समस्याओं और मांगों पर चर्चा के बाद लिया गया है।

AIMSA-FMSW के प्रतिनिधियों और NBEMS अधिकारियों के बीच हुई बैठक में विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स की परेशानियों पर चर्चा की गई। इसके बाद परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

कब कब होगी साल में तीन बार FMGE

अगले साल से FMGE को साल में दो बार के बजाय तीन बार आयोजित करने की योजना बनाई गई है। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा दिसंबर/जनवरी, अप्रैल/मई और अगस्त/सितंबर के आसपास आयोजित की जाएगी। इस बदलाव से उन मेडिकल ग्रेजुएट्स को फायदा मिल सकता है, जिन्हें किसी कारण से एक परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाती है। उन्हें अगली परीक्षा के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पेपर के कठिनाई स्तर में भी बदलाव

NBEMS ने FMGE के प्रश्नपत्र को लेकर भी बदलाव किया है। अब प्रश्नपत्र में आसान और मध्यम स्तर के सवालों की संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रश्नों का प्रस्तावित अनुपात Low, Moderate और Difficult स्तर के लिए 30:50:20 रखा गया है। यानी करीब 30 प्रतिशत सवाल आसान, 50 प्रतिशत मध्यम और 20 प्रतिशत कठिन स्तर के होंगे। इस बदलाव का उद्देश्य प्रश्नपत्र के कठिनाई स्तर को ज्यादा संतुलित रखना है, ताकि परीक्षा का पैटर्न अधिक व्यवस्थित हो सके।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article