किचन से सड़क तक महंगाई की मार! अब इस कंपनी ने 2.50 रुपए बढ़ाए CNG गैस के दाम

कमर्शियल गैस और हवाई ईंधन के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। टॉरेंट गैस ने सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है, जिससे आम जनता और ऑटो चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच यह एक और झटका है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर और हवाई ईंधन (ATF) के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इस बार टॉरेंट गैस ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। इससे पहले निजी कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था, हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अब 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इस फैसले ने न केवल निजी वाहन मालिकों, बल्कि ऑटो-रिक्शा चालकों और टैक्सी ऑपरेटरों की भी चिंता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं कि टॉरेंट गैस ने सीएनजी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की है।

CNG Expensive

आम जनता और ऑटो चालकों पर पड़ा सीधा असर

टॉरेंट गैस द्वारा की गई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीएनजी के दाम बढ़ने से उनके मासिक बजट पर दबाव बढ़ेगा। सबसे ज्यादा परेशान ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जिनका मुनाफा पहले ही कम होता जा रहा था। चालकों का कहना है कि गैस महंगी होने से उनकी दैनिक कमाई का बड़ा हिस्सा ईंधन में चला जाएगा, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होगा। इससे आने वाले दिनों में शहर के भीतर सार्वजनिक परिवहन और कैब के किरायों में भी बढ़ोतरी की संभावना प्रबल हो गई है।

End of Feed