पैसे के दुश्मन साबित हुए ये 5 म्यूचुअल फंड, 3 हफ्तों में 15% तक डूबी निवेशकों की दौलत

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर सिर्फ शेयर बाजार के निवेशकों पर नहीं हुआ है। बल्कि, म्यूचुअल फंड निवेशकों पर भी युद्ध भारी पड़ा है। 26 फरवरी से 19 मार्च के दौरान इक्विटी सेगमेंट के तमाम म्यूचुअल फंड ने नेगेटिव रिटर्न दिया है।

Share Market में सीधे निवेश के जोखिम से बचकर म्यूचुअल फंड के निवेश को सुरक्षित मानने वाले लोगों को पिछले 3 सप्ताह में नई सच्चाई का सामना करना पड़ा है। असल में पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच जहां दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। वहीं, इक्विटी सेगमेंट के तमाम म्यूचुअल फंड्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 26 फरवरी से 20 मार्च के दौरान इन म्यूचुअल फंड्स ने 17% तक की गिरावट देखी है।

Mutual Funds Loser, म्यूचुअल फंड, खराब म्यूचुअल फंड

युद्ध के बाद से इन फंड्स में आई तबाही

वेल्थ क्रिएटर क्यों बने डेस्ट्रॉयर?

आमतौर पर म्यूचुअल फंड को वेल्थ क्रिएटर माना जाता है। लेकिन, फरवरी के अंत से अब तक ये म्यूचुअल फंड वेल्थ डेस्ट्रॉयर साबित हुए हैं। सिर्फ 3 हफ्तों में 5 फंड्स ने 14% से 17% तक की गिरावट दर्ज की। असल में म्यूचुअल फंड्स का जितना ज्यादा एक्सपोजर इक्विटी यानी शेयरों में होता है, उतना ही असर शेयर बाजार की हलचल का इन पर दिखता है। पिछले तीन सप्ताह में शेयर बाजार में ईरान युद्ध, FII की भगदड़ और सेक्टोरल रोटेशन की वजह से भारी कमजोरी देखने को मिली है। यही वजह है कि इक्विटी सेगमेंट के म्यूचुअल फंड्स में इतनी गिरावट आई है।

End of Feed