टाइम्स नेटवर्क सभी न्यूज कैटेगरी में सबसे तेज ग्रोथ हासिल करने वाला डिजिटल वीडियो न्यूज पब्लिशर बना, मंथली 4 बिलियन तक पहुंच

Fastest Growing Digital Video News Publisher: यूट्यूब पर डिजिटल न्यूज वीडियो कैटेगरी में टाइम्स नाउ तेजी से अपना प्रभाव छोड़ रहा है और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में उभरा है। टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर फरवरी 2024 में 8.1 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं।

मुंबई, 21 मार्च, 2024: भारत का प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क टाइम्स नेटवर्क, देश में सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल न्यूज नेटवर्क के रूप में उभरा है। टाइम्स नेटवर्क ने फरवरी 2023-24 के दौरान चैनल्स पर 4 बिलियन से अधिक पहुंच (Reach) हासिल की है। यह मील का पत्थर अंग्रेजी और हिंदी समाचार और बिजनेस न्यूज कैटेगरी में टाइम्स नेटवर्क की विश्वसनीय, सटीक और विश्लेषणात्मक न्यूज में मजबूत स्थिति को दिखाता है।

Times Network

Times Network

यूट्यूब पर डिजिटल न्यूज वीडियो कैटेगरी में टाइम्स नाउ तेजी से अपना प्रभाव छोड़ रहा है और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले अंग्रेजी न्यूज चैनल के रूप में उभरा है। टाइम्स नाउ के यूट्यूब चैनल पर फरवरी 2024 में 8.1 करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। वहीं हर महीने इसकी 1 बिलियन के करीब पहुंच (Reach) रही है। अंग्रेजी न्यूज कैटेगरी में भी टाइम्स नाउ ने फरवरी 2023-24 के दौरान 185% की प्रभावशाली ग्रोथ हासिल की है। डेटाबीइंग्स और प्लेबोर्ड डेटा के अनुसार, राम मंदिर उद्घाटन और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा। टाइम्स नाउ चैनल ने गणतंत्र दिवस पर 2 लाख से अधिक लाइव व्यूअर्स के साथ यूट्यूब पर अपना दबदबा बनाया।

End of Feed