Times Music ने Catrack Entertainment को खरीदा, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ेगा दबदबा

टाइम्स ग्रुप की कंपनी टाइम्स म्युजिक ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की दिगगज कंपनी Catrack Entertainment का अधिग्रहण किया है। यह टाइम्स म्यूजिक का तीसरा बड़ा रणनीतिक अधिग्रहण है। कंपनी के म्यूजिक कैटलॉग विस्तार के लिहाज से यह कदम है।

टाइम्स ग्रुप की Times Music ने पंजाबी म्यूजिक की दिग्गज कंपनी कैट्रैक एंटरटेनमेंट (Catrack Entertainment Pvt. Ltd.) का अधिग्रहण कर लिया है। यह टाइम्स म्यूजिक की तरफ से किया गया तीसरा बड़ा रणनीतिक अधिग्रहण है। टाइम्स म्यूजिक के कैटलॉग एक्सपेंशन के लिहाज से इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। इस डील के साथ पंजाबी म्यूजिक के एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से अहम म्यूजिक हाउस को नई वैश्विक पहुंच मिलेगी।

TIMES music

टाइम्स म्यूजिक ने की बड़ी डील

टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने इस डील को लेकर कहा, टाइम्स ग्रुप में, हमने हमेशा उन आवाजों को सपोर्ट किया है जो भारत के कल्चरल ताने-बाने को बताती हैं और कैट्रैक को खरीदने के साथ टाइम्स म्यूजिक ने दुनियाभर में पंजाबी म्यूजिक की समृद्ध विरासत को बचाने और उसे मजबूती से बढ़ाने के अपने कमिटमेंट को फिर से पक्का किया है।”

End of Feed