पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती हैं ये 6 चीजें, आपको क्या-क्या पता है?

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने तो आप अक्सर जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है वहां आपको 6 ऐसी चीजें हैं जो फ्री में मिलती हैं? अगर तो आईये आज हम आपको बताते हैं...

भारत में जब भी हम पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर जाते हैं, तो हमारा ध्यान अक्सर सिर्फ पेट्रोल या डीजल भरवाने और उसके पैसे देने पर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ग्राहक के तौर पर पेट्रोल पंप पर आपको कई सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त (Free) मिलती हैं? मार्केटिंग अनुशासन दिशा-निर्देशों (Marketing Discipline Guidelines) के तहत, देश के हर पेट्रोल पंप के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने ग्राहकों को कुछ बुनियादी सुविधाएं बिना किसी शुल्क के प्रदान करें। इन सुविधाओं का उद्देश्य सफर के दौरान आपकी सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करना है। अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक इन सेवाओं के लिए आपसे पैसे मांगता है या इन्हें देने से मना करता है, तो आप इसकी लिखित शिकायत भी कर सकते हैं।

petrol

हवा, पानी और स्वच्छता की सुविधा

पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सबसे पहली और जरूरी सुविधा है 'फ्री हवा'। हर पेट्रोल पंप पर वाहनों के टायरों में हवा भरने के लिए एक वर्किंग मशीन और एक कर्मचारी का होना जरूरी है। इसके लिए आपसे कोई पैसा नहीं लिया जा सकता। इसी तरह, शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराना भी पेट्रोल पंप की जिम्मेदारी है। हर पंप पर वाटर कूलर या आरओ (RO) सिस्टम लगा होना चाहिए ताकि प्यास लगने पर यात्रियों को साफ पानी मिल सके। इसके अलावा, 'स्वच्छ शौचालय' (Clean Toilet) की सुविधा भी अनिवार्य है। पेट्रोल पंप पर मौजूद वाशरूम का इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति कर सकता है, और इसके गंदा होने या बंद होने पर आप शिकायत दर्ज कराने का अधिकार रखते हैं।

End of Feed