गरीब लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देती है ये 5 सरकारी स्कीम, पेंशन समेत मिलते हैं कई फायदे

गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के लोगों के लिए सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत 5 तरह की पेंशन स्कीम चला रही है। एनएसएपी एक पूरी तरह से वित्त पोषित केंद्र सरकार समर्थित स्कीम है जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के लोगों के लिए सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत 5 तरह की पेंशन स्कीम चला रही है। एनएसएपी एक पूरी तरह से वित्त पोषित केंद्र सरकार समर्थित स्कीम है जो गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इन योजनाओं को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। यह कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में काम करता है और वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन, परिवार लाभ और अन्नपूर्णा के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को उन लोगों के लिए कवर करता है जो वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत योग्य हैं लेकिन इसके लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं।

वित्तीय सहायता

वित्तीय सहायता

एनएसएपी के तहत 5 सब-स्कीम

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS)
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना (IGNDPS)
  • राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (NFBS)
  • अन्नपूर्णा योजना

End of Feed