फिर आगे बढ़ने के दिए संकेत, अबकी बार Twitter को खरीद लेंगे Elon Musk !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 12:22 AM IST

एलन मस्क (Elon Musk) कई महीने की कानूनी लड़ाई के बाद टि्वटर (Twitter) को खरीदने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। 44 अरब डॉलर के इस डील पर आगे बढ़ने की खबरों से कंपनी के शेयरों में उछाल आया।

वॉशिंगटन : ट्विटर (Twitter) खरीद-फरोख्त की कहानी में एक आश्चर्यजनक मोड़ आ गया है। टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क (Elon Musk) ने कथित तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट की अपनी 44 बिलियन अमरीकी डॉलर की खरीद के साथ आगे बढ़ने की पेशकश की है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ब्लूमबर्ग न्यूज के हवाले से बताया कि मस्क ट्विटर को खरीदने के लिए प्रति शेयर 54.20 डॉलर जारी रखने का ऑफर कर रहा है।

Elon Musk

एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए फिर बढ़ाए कदम।

खबर ब्रेक होने के बाद दूसरी बार ट्रेडिंग बंद करने से पहले ट्विटर के शेयर की कीमत बढ़कर 12.7 फीसदी हो गई। इसके उलट टेस्ला के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई। रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ला प्रमुख ने ट्विटर को एक पत्र में ऑफर दिया। मस्क ने यह सौदा पूरा करने की मंशा जताई है। इस सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी पहले से मिली हुई है।

End of Feed