US Dollar की धमक होगी खत्म! RBI ने रुपये को उड़ान देने के लिए किए ये 3 ऐलान

RBI गवर्नर ने मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए कहा कि हम भारतीय रुपये को मजबूत करने और डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए 3 बड़े ऐलान कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार में रुपये के इस्‍तेमाल पर तेजी से काम किया जा रहा है।

विदेशी ट्रेड में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को खत्म करने के लिए आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कई बड़े ऐलान किए हैं। आरबीआई ने सीमा पार निपटान (Cross-border settlement) में घरेलू मुद्रा का इस्तेमाल बढ़ाने के तहत बैंकों को भूटान, नेपाल और श्रीलंका के प्रवासी नागरिकों को द्विपक्षीय व्यापार के लिए भारतीय रुपये में लोन देने की अनुमति दी। गौरतलब है कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए भारतीय रुपये के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है।

डॉलर बनाम रुपया

डॉलर बनाम रुपया

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने क्या कहा?

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अधिकृत डीलर बैंकों को सीमा पार व्यापार लेनदेन के लिए भूटान, नेपाल और श्रीलंका के प्रवासी नागरिकों को भारतीय रुपये में लोन देने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय रुपया आधारित लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों की मुद्राओं के लिए पारदर्शी संदर्भ दरें स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। आरबीआई ने कॉरपोरेट बॉन्ड और वाणिज्यिक पत्रों में निवेश के लिए उन्हें पात्र बनाकर विशेष रुपया वास्ट्रो खाता (Special Rupee Vostro Account) शेष राशि के व्यापक उपयोग की अनुमति दी है।

End of Feed