ईरान युद्ध से मालामाल हुईं ये कंपनियां! दुनिया त्रस्त, पर इनकी तिजोरियों में बरस रहे हैं अरबों डॉलर

जहां ईरान वॉर से दुनिया में कई देशों की अर्थव्यवस्था हिल गई है वहीं कई कंपनियां ऐसी हैं जिनकी तिजोरी में अरबों डॉलर बरस रहे हैं।

ईरान में जारी अमेरिका-इजरायल युद्ध ने जहां एक ओर पूरी दुनिया में महंगाई और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा वैश्विक कंपनियां इस आपदा में अवसर तलाश कर अरबों डॉलर का मुनाफा कूट रही हैं। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को प्रभावी रूप से बंद कर देने से वैश्विक सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे आम परिवारों और सरकारों का बजट बिगड़ गया है। लेकिन, ऊर्जा की अस्थिर कीमतों और युद्ध से जुड़ी जरूरतों ने कुछ खास क्षेत्रों की कंपनियों की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Iran War Earning

तेल और गैस कंपनियों की चांदी

इस युद्ध का सबसे बड़ा आर्थिक असर ऊर्जा की कीमतों में आए उछाल के रूप में दिखा है। दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल और गैस इसी होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है, जो फरवरी के अंत से लगभग ठप पड़ा है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा फायदा यूरोपीय तेल कंपनियों को हुआ है। उदाहरण के लिए, BP का मुनाफा साल की पहली तिमाही में दोगुना होकर 3.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वहीं Shell ने भी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6.92 अरब डॉलर का मुनाफा दर्ज किया है। TotalEnergies जैसी दिग्गज कंपनी के मुनाफे में भी लगभग एक-तिहाई की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि अमेरिकी दिग्गज कंपनियों जैसे ExxonMobil और Chevron को मध्य पूर्व में सप्लाई बाधित होने से थोड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन बढ़ती कीमतों को देखते हुए वे भविष्य में और ज्यादा मुनाफे की उम्मीद कर रही हैं।

End of Feed