भारत-पाक तनाव के बीच दूरसंचार कंपनियां अलर्ट मोड पर, जानें क्या किया है खास इंतजाम

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूरसंचार कंपनियों ने सेवाएं सुचारू रखने के लिए आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी हैं। नियंत्रण केंद्र, वॉर रूम और डीजल सप्लाई जैसी व्यवस्थाओं को तेज़ी से सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी स्थिति में नेटवर्क बाधित न हो। सरकार ने कंपनियों को 24x7 निगरानी और तुरंत रिपोर्टिंग के निर्देश दिए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। उन्होंने मोबाइल नेटवर्क और संचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं। इसमें चौबीसों घंटे निगरानी, नियंत्रण केंद्रों की स्थापना, रोमिंग व्यवस्था की मजबूती और टावरों के लिए डीजल की पर्याप्त उपलब्धता जैसे उपाय शामिल हैं।

India Pakistan tension 2025, Telecom companies preparation,

सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किए खास इंतजाम।

दूरसंचार विभाग ने की अहम बैठक

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 7 मई को दूरसंचार विभाग ने सभी प्रमुख सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण केंद्र (Control Centers) बनाएं और नेटवर्क संचालन में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने दें।

End of Feed