Techknowgreen Solutions IPO Subscription: टेक कंपनी टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस ( Techknowgreen Solutions) का आईपीओ (IPO) सोमवार 18 सितंबर, 2023 को खुल गया। कंपनी का पब्लिक इश्यू से 16.72 करोड़ रु जुटाने का है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 86 रु तय किया गया है। इसका आईपीओ 21 सितंबर को बंद होगा।
टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस का जीएमपी है 29%
टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस के आईपीओ में 19.44 लाख फ्रेश शेयर बेचे जाएंगे। आईपीओ में लॉट का साइज 1,600 शेयरों का तय किया गया है। इसलिए निवेशक न्यूनतम 1,600 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए बिड दाखिल कर सकते हैं। इस कंपनी का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) या जीएमपी (GMP) बहुत शानदार है। आगे चेक करें कितना है कंपनी का जीएमपी।
कितना है जीएमपी
जीएमपी का मतलब है कि ग्रे-मार्केट में किसी कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार इस समय टेक्नोग्रीन सॉल्यूशंस का शेयर 25 रु के प्रीमियम पर है। यानी कंपनी का शेयर लिस्टिंग पर 29% रिटर्न दे सकता है। हालांकि ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक कंपवी का जीएमपी घट भी सकता है और इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है।
2 लॉट के लिए कर सकते हैं अप्लाई
रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ में आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 137,600 रु है। एचएनआई (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि 275,200 रु है।
अजय रमाकांत ओझा और प्रसाद रंगराव पवार कंपनी के प्रमोटर हैं। 2001 में शुरू की गई टेकनोग्रीन सॉल्यूशंस लिमिटेड, जिसे पहले टेक्नो ग्रीन एनवायर्नमेंटल सॉल्यूशंस के नाम से जाना जाता था, एनवायरमेंटल कंसल्टिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
