अमेरिकी चुनाव के नतीजों से टेक कंपनियों के 2500 अरब डॉलर डूबे, क्या AI की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक?

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों के बाद यूएस की टेक इंडस्ट्री में खलबली मची है। गुरुवार को टेक हेवी इंडेक्स नैस्डेक में एआई और चिप से जुड़े स्टॉक्स में भारी बिकवाली के चलते 2.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

AI Stocks Crash : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनावों में करारा झटका लगा है। इस राजनीतिक बदलाव का असर शेयर बाजार में तुरंत दिखाई दिया। गुरुवार को Nasdaq 100 में 6.4% की गिरावट आई और इसकी मार्केट वैल्यू से करीब 2500 अरब डॉलर यानी करीब 237.50 लाख करोड़ साफ हो गए हैं। Nasdaq Composite भी 5.5% टूट गया। Nvidia से लेकर डेटा सेंटर कंपनियों तक के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। Reuters के मुताबिक, निवेशकों की चिंता है कि डेमोक्रेट्स की चुनावी जीत AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को प्रभावित कर सकती है।

AI Stocks Crash us midterm election impact

अमेरिकी चुनाव के नतीजों का टेक स्टॉक्स पर बुरा असर

AI की पूरी इकोनॉमी का आधार डेटा सेंटर हैं। ChatGPT जैसे AI मॉडल से लेकर क्लाउड कंप्यूटिंग और जनरेटिव AI तक के लिए विशाल डेटा सेंटर, हाई-परफॉर्मेंस चिप और भारी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है। अमेरिकी टेक कंपनियां इस इंफ्रास्ट्रक्चर पर खरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं। लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं ने डेटा सेंटर के अनियंत्रित विस्तार पर रोक लगाने की वकालत की है।

End of Feed