TCS Promotions & Increments: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1.1 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन दिया। मगर कंपनी ने अपने रेगुलर सालाना वेतन वृद्धि, जो आमतौर पर अप्रैल में होती है, को टाल दिया। एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ह्यूमन रिसॉर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ के अनुसार दिए गए प्रमोशन कंपनी के ग्रोथ प्लान्स और कर्मचारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किए गए हैं। टीसीएस ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 42,000 ट्रेनी को नियुक्त करने की योजना बनाई है, जो पिछले वर्ष के बराबर ही है।
TCS ने कर्मचारियों को दिया प्रमोशन
ये भी पढ़ें -
40% नियुक्तियाँ रहीं डिजिटल
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लक्कड़ के मुताबिक पिछले साल कंपनी ने 40% डिजिटल नियुक्तियाँ कीं, जो उससे पिछले साल 17% थीं। उनके मुताबिक ये कंपनी के लिए रणनीतिक है। कंपनी ने चार तिमाहियों में 13% कर्मचारियों का नुकसान भी देखा, जिसकी भरपाई और ग्रोथ के लिए प्रमोशन एक प्रभावी तरीका है।
तीन कैटेगरियों में किया जाता है शामिल
टीसीएस एंट्री-लेवल के उम्मीदवारों को इवैल्यूएट नेशनल क्वालिफायर टेस्ट के जरिए करती है। परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों को प्राइम, डिजिटल या निंजा कैटेगरियों में चुना जाता है। लक्कड़ ने पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने पहले ही 42,000 ट्रेनी को शामिल कर लिया है और वित्त वर्ष 2026 में भी इतनी ही संख्या का लक्ष्य है।
यह रणनीति कंपनी की डिजिटल और तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।
टीसीएस के Q4 FY25 के नतीजे
Q4 FY25 में TCS ने मिले-जुले फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। इसमें कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 5.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 64,479 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि, जनवरी-मार्च अवधि के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 1.7 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया।
