टाटा की स्मार्ट डील! APL Apollo को ₹28000 करोड़ में बेचा ट्यूब्स बिजनेस, ₹15510 करोड़ में कंपनी पर कंट्रोल की तैयारी

टाटा स्टील ने आम के आम गुठलियों के दाम जैसी डील की है। कंपनी ने APL Apollo को ₹28000 करोड़ में अपना ट्यूब्स-पाइप बिजनेस बेचा है। वहीं, ₹15510 करोड़ में कंपनी की मेजोरिटी हिस्सेदारी हासिल करनी की तैयारी है।

Tata Steel APL Apollo Deal : टाटा स्टील ने एक ऐसा कारोबारी दांव चला है, जिसने भारतीय स्टील इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। कंपनी एक तरफ APL Apollo Tubes को अपना ट्यूब्स और कलर-कोटेड स्टील बिजनेस करीब 28,000 करोड़ रुपये में बेचने जा रही है, तो दूसरी तरफ उसी APL Apollo में बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर उसकी कमान अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रही है।

Tata Steel APL Apollo Deal

टाटा स्टील ने की बड़ी डील

टाटा स्टील की तरफ से BSE/NSE को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी ने APL Apollo के प्रमोटर ग्रुप से 26.38% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 15,510.6 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इसके अलावा कंपनी 26% अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी। अगर यह ओपन ऑफर पूरी तरह सफल रहता है, तो APL Apollo में टाटा स्टील की हिस्सेदारी 52.38% हो जाएगी। यानी कंपनी को बहुमत नियंत्रण मिल सकता है।

End of Feed