Tata Power Renewable Energy Ties Up With SJVN: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने कहा है कि इसने 460 मेगावाट की फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल (एफडीआरई) परियोजना स्थापित करने के लिए एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Ltd) के साथ एक समझौता किया है। एफडीआरई प्लांट से लगातार बिजली की सप्लाई की जा सकती है। इससे बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को उनके रिन्यूएबल खरीद दायित्वों (आरपीओ) और ऊर्जा भंडारण दायित्वों (ईएसओ) को पूरा करने में मदद मिलती है।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने एसजेवीएन के साथ समझौता किया
ये भी पढ़ें -
क्या है प्रोजेक्ट का मकसद
बयान के मुताबिक 460 मेगावाट की एफडीआरई की इस तरह तैयार की गई है, कि यह सौर, पवन और बैटरी स्टोरेज प्रौद्योगिकियों के संयोजन से बिजली की अधिकतम मांग के दौरान कुशलता के साथ बिजली आपूर्ति कर सके।
टीपीआरईएल ने कहा कि इस संयंत्र से सालाना करीब 300 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने और 220 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन की भरपाई होने की उम्मीद है।
पूरा होगा कंपनी का उद्देश्य
कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा ने कहा कि एसजेवीएन लिमिटेड के साथ इस साझेदारी से टीपीआरईएल टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को अपनाकर हरित ऊर्जा उद्देश्यों को पूरा करने में योगदान कर सकेगी।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड टाटा पावर की सब्सिडियरी कंपनी है, जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है।
