Tata Motors-Maruti Suzuki: टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार में मारुति को छोड़ा पीछे, मार्केट कैपिटल में निकली आगे

Tata Motors Market Cap: टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार में मारुति सुजुकी को पीछे छोड़ दिया है। टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स - डीवीआर की संयुक्त मार्केट कैपिटल मारुति सुजुकी से अधिक हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स मारुति से निकली आगे
  • मार्केट कैप में निकली आगे
  • टाटा मोटर्स का शेयर हुआ मजबूत

Tata Motors Market Cap: टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार में मारुति सुजुकी को पीछे छोड़ दिया है। टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स - डीवीआर की संयुक्त मार्केट कैपिटल मारुति सुजुकी से अधिक हो गई है। मंगलवार को टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर 18.40 रु या 2.19 फीसदी की मजबूती के साथ 859.25 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2,85,515.64 करोड़ रु है। वहीं टाटा मोटर्स - डीवीआर का शेयर 9.20 रु या 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 572.65 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर टाटा मोटर्स - डीवीआर की मार्केट कैपिटल 29,119.42 करोड़ रु है। जबकि मारुति सुजुकी का शेयर आज 30.20 रु या 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 9963.3 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,13,058.50 करोड़ रु है।

Tata Motors Market Cap

टाटा मोटर्स की मार्केट कैपिटल मारुति से अधिक

ये भी पढ़ें -

End of Feed