Tata Motors Share Price Target: टाटा मोटर्स अपने कारोबार को दो हिस्सों में बांटने के लिए तैयार है। और इस ऐलान के बाद बुधवार को फिर शेयरों में तेजी दिख रही है। सुबह 10 बजे के आसपास BSE पर शेयर 1.96% की तेजी के साथ 1,006.45 रुपये पर खुले। इसके पहले कारोबारी सत्रों में भी कंपनी के शेयर में तेजी थी। इसके बाद अब ब्रोकरेज फर्म ने भी टाटा मोटर्स के शेयर को लेकर नया टारगेज दिा है। इसके पहले टाटा मोटर्स ने मार्च 2024 में अपने कारोबार को दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों, कमर्शियल और पैसेंजर सेगमेंट में अलग करने की घोषणा की थी।
टाटा मोटर्स शेयर प्राइस टारगेट
टाटा मोटर्स के डीमर्जर का क्या है प्लान
टाटा मोटर्स डीमर्जर के तहत कमर्शियल व्हीकल बिजनेस और पैसेंजर बिजनेस को अलग करेगी। और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस उससे संबंधित निवेश एक कंपनी में रखे जाएंगे। जबकि PV,EV,JLR और उससे संबंधित निवेश दूसरी कंपनी का हिस्सा होंगे। इसके तहत टाटा मोटर्स के सभी शेयरधारकों के पास दोनों लिस्टेड कंपनियों में समान शेयरहोल्डिंग होगी। हालांकि कंपनी ने डीमर्जर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।
Tata Motors Share Price Target 2024
इस बीच ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार ब्रोकरेज फर्म CLSA ने कंपनी के शेयर को लेकर टारगेट दिया है। उसने1,181 रुपये के टारगेट के लिए टाटा मोटर्स के शेयर पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है। उसके अनुसार प्रबंधन को घरेलू सेगमेंट में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है । उसे उम्मीद है कि कंपनी EV में निरंतर नेतृत्व के साथ PV सेगमेंट में शेयर लाभ को बनाए रखेगी। और अगले कुछ वर्षों में कमर्शियल वाहनों की मांग भी 4-5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद जताई है।
Tata Motors Share Price History
टाटा मोटर्स निवेशकों को मालामाल करने वाला स्टॉक है। टाटा मोटर्स के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 39 प्रतिशत और एक साल में 77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो और तीन वर्षों में, ऑटो स्टॉक ने 133 प्रतिशत और 184 प्रतिशत की मजबूत बढ़त हासिल की है।
