औंधे मुंह गिरा Tata Motors PV Share, 9% टूटा, ब्रोकरेज ने भी कहा 'बेच' डालो

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) के शेयरों में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। कारोबार शुरू होते ही शेयर करीब 10 फीसदी लुढ़क गया। इससे पहले शेयर इस साल 28 फीसदी लुढ़क गया।

Tata Motors Passenger Vehicles Share Price Down : टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में घाटा रिपोर्ट किया है। इसके साथ ही JLR को लेकर कमजोर गाइडेंस दिया है। ओवरऑल बढ़ती लागत और कमजोर नतीजों ने TMPV के शेयर पर दबाव बढ़ा दिया है।

Tata Motors Passenger Vehicles Share Price Down

टाटा मोटर्स के शेयर में बड़ी गिरावट

पहले से ही दबाव झेल रहे TMPV शेयर को ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने भी झटका दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी शेयर अब बेचने की सलाह देते हुए 'Sell' रेटिंग को बरकरार रखा है। इसके अलावा शेयर प्राइस में गिरावट का भी नया अनुमान दिया है।

End of Feed