PMO तक पहुंची TATA ग्रुप की कलह, नोएल टाटा ने मांगा PM मोदी से मुलाकात का समय

टाटा ग्रुप की कलह अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने PMO को ईमेल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है।

Tata Group Feud Noel Tata Reach out PMO : टाटा ग्रुप (Tata Group) की अंदरूनी कलह अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच गई है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने Tata Sons की लिस्टिंग के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए PMO से मुलाकात का समय मांगा है। हालांकि, अभी बैठक की तारीख तय नहीं हुई है।

Tata Group Feud Noel Tata Reach out PMO

टाटा ग्रुप का विवाद पीएम तक पहुंचा

टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी Tata Sons को शेयर बाजार में लिस्ट कराने के मुद्दे पर नोएल टाटा और कंपनी के बोर्ड के बीच मतभेद लगातार गहरा रहे हैं। Financial Express की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार भी टाटा ग्रुप के भीतर बढ़ते विवाद पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल सरकार इस मामले में सीधे हस्तक्षेप करने से बच रही है। लेकिन ग्रुप के शीर्ष स्तर पर मतभेद सार्वजनिक होने से चिंता बढ़ गई है।

End of Feed