Suzlon Energy के शेयरों में 6% की उछाल; एनालिस्ट्स को दिख रही और तेजी की संभावना, जानें कितनी

Suzlon Energy के शेयरों में सोमवार को 6 फीसदी की तेजी देखी गई, जिससे यह 66 रुपये के करीब पहुंच गया। एनालिस्ट के मुताबिक, यदि शेयर 66 रुपये के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो यह 70 रुपये–72 रुपये तक जा सकता है। तकनीकी रूप से स्टॉक मजबूत दिख रहा है, जो कई शॉर्ट और मिड-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, इसमें वोलैटिलिटी भी अधिक है। कंपनी 29 मई को Q4 नतीजे घोषित करने वाली है, जिससे पहले निवेशकों में उम्मीदें बढ़ी हैं। विश्लेषकों ने खरीदारी की सलाह दी है, लेकिन जोखिम को ध्यान में रखते हुए स्टॉप लॉस लगाना जरूरी बताया है।

सुजलॉन के शेयरो में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज स्टॉक में 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। यह 65.94 रुपये के ऊपरी लेवल तक पहुंच गया। बीते एक महीने में Suzlon के शेयरों ने करीब 11% की बढ़त दर्ज की है। कंपनी 29 मई को जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे घोषित करने वाली है, जिससे पहले निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती नजर आ रही है। टेक्निकल एनालिसिस करने वाले एनालिस्ट के मुताबिक अगर Suzlon का शेयर 66 रुपये के लेवल के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो इसमें आगे और तेजी संभव है।

Suzlon Energy Share Price

सुजलॉन के शेयर में तेजी

आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने कहा, “शेयर को ₹62 पर समर्थन और ₹66 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। ₹66 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर यह ₹70 तक जा सकता है।” उन्होंने निकट अवधि के लिए शेयर का रेंज ₹60 से ₹70 के बीच बताया।

End of Feed