Suzlon Energy को लेकर निवेशकों में फिलहाल असमंजस की स्थिति है। यह स्टॉक पिछले 6 महीने में करीब 27% टूट चुका है। Choice Equity Broking के टेक्निकल रिसर्च एक्सपर्ट कुनाल परार के मुताबिक Suzlon Energy में अभी कमजोरी दिख रही है, इसलिए मौजूदा स्तरों पर नई खरीदारी से बचना चाहिए। ET Now Swadesh से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टॉक में अभी “wait and watch” स्ट्रैटेजी ज्यादा बेहतर है, क्योंकि चार्ट पर ट्रेंड मजबूत नहीं है और डाउनसाइड रिस्क बना रह सकता है।
अभी खरीदें या नहीं (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
सपोर्ट पर नजर
एक्सपर्ट के मुताबिक Suzlon के लिए ₹46 एक अहम सपोर्ट लेवल है, जो पुराने प्राइस एक्शन के आधार पर निकलता है। अगर स्टॉक ₹46 के आसपास टिकता है और वहां से रिकवरी के संकेत मिलते हैं, तभी निवेशक एवरेजिंग पर विचार कर सकते हैं। मतलब साफ है अभी BUY नहीं, पहले सपोर्ट पर स्टॉक का व्यवहार देखना जरूरी है।
सपोर्ट से बाउंस बैक हुआ तो कहां तक जाएगा?
कुनाल परार का मानना है कि अगर स्टॉक सपोर्ट के पास होल्ड करता है और बाउंस आता है, तो Suzlon में ₹54 से ₹61 की रेंज तक रिकवरी संभव है। हालांकि इसे उन्होंने शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग अपसाइड की तरह देखा है, न कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट थीसिस की तरह।
लॉन्ग टर्म के लिए Exit प्लान रखें
सबसे अहम बात यह है कि एक्सपर्ट ने Suzlon को लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह नहीं दी। उनका कहना है कि अगर स्टॉक ऊपर की रेंज में जाता है और निवेशक का पोर्टफोलियो पॉजिटिव हो जाता है, तो वहां प्रॉफिट बुकिंग/एग्जिट पर फोकस करना चाहिए। यानी रणनीति यह है कि बाउंस बैक को ट्रेड करें।
शेयर का परफॉर्मेंस
Suzlon Energy का शेयर हालिया समय में लगातार दबाव में रहा है। 1 महीने में करीब 8.84% की गिरावट आई है। 6 महीने में 27.82% और 1 साल में 17.47% का नुकसान दिख रहा है। हालांकि लंबी अवधि में स्टॉक ने बड़ा रिटर्न भी दिया है। वहीं, पिछले 5 साल में करीब 722% की उछाल के साथ Suzlon ने मल्टीबैगर रैली दिखाई थी, लेकिन फिलहाल मोमेंटम कमजोर नजर आ रहा है।
अभी नहीं खरीदें
Suzlon Energy में मौजूदा लेवल पर एक्सपर्ट का रुख कॉटियस है। अगर आप लॉन्ग टर्म सोच रहे हैं, तो अभी खरीदने से बचना बेहतर है। टेक्निकल संकेतों के हिसाब से ₹46 सपोर्ट सबसे बड़ा ट्रिगर है। वहीं से स्टॉक में टिकाव आता है, तो शॉर्ट टर्म बाउंस पर ट्रेडिंग अवसर बन सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म निवेश के लिए फिलहाल एक्सपर्ट ने होल्डिंग को सही नहीं माना।
