अब घर बनाना पड़ेगा महंगा! AC, बाथ फिटिंग और किचन आइटम्स की बढ़ेंगी कीमतें

अगर आप घर बनाने, रेनोवेशन कराने या नया AC, बाथरूम फिटिंग और किचन का सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए महंगाई के लिए। कॉपर, एल्युमिनियम और निकेल जैसी धातुओं की कीमतों में तेज उछाल के चलते इन जरूरी घरेलू आइटम्स के दाम बढ़ने वाले हैं।

अगर आप नया घर बनाने की योजना बना रहे हैं या पुराने घर में AC, बाथरूम फिटिंग या किचन का सामान बदलने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। आने वाले समय में इन सभी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं। इसकी वजह घरेलू नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमतों में आई तेज उछाल है। कॉपर, एल्युमिनियम और निकेल जैसी धातुएं, जो इन प्रोडक्ट्स के निर्माण में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती हैं, अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं।

Metal prices to rise

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एल्युमिनियम की कीमत 3,000 डॉलर प्रति टन से ऊपर चली गई है, जो पिछले तीन वर्षों का उच्चतम स्तर है। वहीं कॉपर का दाम 12,000 डॉलर प्रति टन के पार पहुंच चुका है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। इन धातुओं की कीमतों में आई इस तेजी का सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ रहा है, जो AC, किचन अप्लायंसेज, बाथ फिटिंग और कुकवेयर जैसे उत्पाद बनाती हैं।

End of Feed