Supertech: सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मिली बड़ी राहत, दिल्ली की कोर्ट ने दी 30 दिन की अंतरिम जमानत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 16, 2024, 05:39 PM IST

Supertech Chairman RK Arora Interim Bail: सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अरोड़ा को 30 दिन की अंतरिम जमानत दी।

Supertech Chairman RK Arora Interim Bail: सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अरोड़ा को 30 दिन की अंतरिम जमानत दी। मेडिकल आधार पर 30 दिन की अंतरिम जमानत दी गई। अरोड़ा को 27 जून 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। सुपरटेक के अध्यक्ष और सुपरटेक के अन्य सदस्यों पर करीब 670 घर खरीदारों से 164 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।

Supertech Chairman RK Arora Interim Bail

Supertech चेयरमैन आरके अरोड़ा को मिली जमानत

पीएमएलए के तहत हुए थे गिरफ्तार

दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक समूह के अध्यक्ष और प्रवर्तक आरके अरोड़ा की अंतरिम जमानत याचिका पर अपना आदेश 16 जनवरी के लिए सोमवार को सुरक्षित रख लिया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार जांगला ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। अरोड़ा ने यह दावा करते हुए तीन महीने की अंतरिम जमानत मांगी है कि वह विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। अरोड़ा ने अदालत को बताया कि गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन लगभग 10 किलोग्राम कम हो गया है और उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। उन्हें 27 जून, 2023 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

End of Feed