सुनील भारती मित्तल बने GSMA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय

सुनील भारती मित्तल को यह सम्मान मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2026) के दौरान बार्सिलोना में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्पेन के सम्राट फेलिप VI, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और कैटेलोनिया के राष्ट्रपति साल्वाडोर इल्ला सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।

वैश्विक दूरसंचार उद्योग की प्रमुख संस्था ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन एसोसिएशन (GSMA) ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें वैश्विक टेलीकॉम परिदृश्य को बदलने और दुनिया भर में कनेक्टिविटी के विस्तार में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया। GSMA के इतिहास में यह पुरस्कार बहुत कम इंडस्ट्री लीडर्स को मिला है, जिनके कार्यों ने वैश्विक संचार इकोसिस्टम पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। यह पुरस्कार GSMA के इतिहास में केवल चुनिंदा इंडस्ट्री लीडर्स को ही प्रदान किया गया है और सुनील भारती मित्तल इस सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय हैं।

Sunil Bharti Mittal, Founder and Chairman of Bharti Enterprises, receives the GSMA Lifetime Achievement Award from Vivek Badrinath, Director General of the GSMA, at Mobile World Congress in Barcelona.

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल, बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान GSMA के डायरेक्टर जनरल विवेक बद्रीनाथ के हाथों GSMA Lifetime Achievement Award लेते हुए।

टेलीकॉम जगत के विजनरी लीडर हैं सुनील भारती मित्तल

टेलिकॉम सेक्टर के दूरदर्शी नेता सुनील भारती मित्तल ने भारती एयरटेल को दुनिया के अग्रणी मोबाइल ऑपरेटरों में शामिल किया है। भारत और अफ्रीका में परिचालन के साथ यह कंपनी वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन में शुमार है और आधे अरब से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देती है। उन्होंने उभरते बाजारों में मोबाइल सेवाओं के विस्तार का नेतृत्व किया और 2017 से 2018 तक GSMA के चेयरमैन के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने निवेश और इनोवेशन को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों का समर्थन किया, साथ ही ‘अनकनेक्टेड’ आबादी को जोड़ने और डिजिटल समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग की प्रतिबद्धता को मजबूत किया। इससे पहले उन्हें 2008 और 2016 में वैश्विक मोबाइल उद्योग के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए GSMA चेयरमैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था और फरवरी 2019 में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में उनके चेयरमैनशिप के सम्मान में अभिनंदन किया गया था।

End of Feed