Sula Vineyards Share Price Target 2024: सुला वाइनयार्ड में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले वर्लइन्वेस्ट $52 मिलियन के 8.34 फीसदी शेयर बेचने की तैयारी में है। वाइन बनाने वाली कंपनी के सोर्स ईटी नाउ को यह जानकारी दी है। यह ब्लॉक डील 570 रुपये के शेयर प्राइस पर हो सकती है जो कि 617 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से 7.7 फीसदी डिस्काउंट पर होगी।
सुला वाइनयार्ड
Sula Vineyards Share Price Target: कितना है सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस टारगेट
इस बीच ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने सुला वाइनयार्ड शेयर पर 596 रुपये के शेयर प्राइस के साथ Buy रेटिंग दी है। साथ ही शेयर प्राइस टारगेट 640 रुपये का तय किया है।
Sula Vineyards Share Price: सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस
सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस शुक्रवार को 610.00 रुपये के साथ बंद हुए। इसमें 13.55 रुपये या 2.27% की तेजी देखने को मिली। इस शेयर ने BSE एनालिटिक्स के मुताबिक पिछेल एक साल में 227.10 रुपये या 58.19% का रिटर्न दिया है।
बात सुला वाइनयार्ड शेयर दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की करें तो कपनी के रेवेन्यू में207.93 करोड़ रुपये और प्रॉफिट में 41.15 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है।
Sula Vineyards dividend 2024:सुला वाइनयार्ड शेयर डिविडेंड
कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया था जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी 2024 है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
