सरकारी स्कीम का कमाल! बिटिया की शादी पर SSY से ऐसे मिल सकता है ₹72 लाख तक का फंड

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने और पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड तैयार करने का सबसे भरोसेमंद तरीका है। इस योजना में नियमित निवेश से 21 साल में 72 लाख रुपये तक का फंड बनाया जा सकता है। आइए आपको इस स्कीम की पूरी जानकारी डिटेल में देते हैं...

अगर आप भी निवेश के लिए कोई अच्छी सरकारी स्कीम तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बहुत ही अच्छी और रिस्क फ्री सरकारी स्कीम है। इसका मकसद है कि माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए बिना किसी चिंता के एक बड़ा फंड तैयार कर सकें। इस योजना पर मिलने वाला ब्याज 8.2% है, जो अन्य बचत योजनाओं की तुलना में सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बताया कि अब तक चार करोड़ से अधिक सुकन्या खाते खोले जा चुके हैं और इनमें कुल जमा राशि 3.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

SSY

कैसे बनेगा 72 लाख का फंड?

SSY में 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करने से 21 साल की मैच्योरिटी पर लगभग 72 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यानी, कुल 22.5 लाख रुपये निवेश कर आप तीन गुना से अधिक रिटर्न पा सकते हैं। योजना के तहत माता-पिता या कानूनी अभिभावक बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं और बेटी के 21 साल की उम्र में खाता मैच्योर होता है।

End of Feed