Success Story: रिटायरमेंट के बाद बिजनेस शुरू कर खड़ा किया 45000 करोड़ से अधिक का साम्राज्य, जानें कौन हैं ये

जिस उम्र में ज्यादातर लोग रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में 60 साल के लछमन दास मित्तल ने एक ऐसा बिजनेस सफर शुरू किया जिसने उम्र और सफलता के बारे में पारंपरिक सोच को चुनौती दी।

उम्र महज एक नंबर है! यह लाइन हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन इसे असल जिंदगी में सच कर दिखाने वाले लोग बहुत कम होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे ही शख्स की, जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र के बाद बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और आज 45,600 करोड़ (5.5 अरब डॉलर) करोड़ रुपये का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया।

Laxman Das Mittal

लछमन दास मित्तल

यह प्रेरणादायक कहानी है सोनालीका ट्रैक्टर्स (Sonalika Tractors) के संस्थापक लछमन दास मित्तल की। जहां 60 साल की उम्र पार करने के बाद ज्यादातर लोग आरामदेह और शांत जिंदगी की प्लानिंग करने लगते हैं, वहीं मित्तल साहब ने अपने जीवन की नई और सबसे बड़ी पारी की शुरुआत की। आज 95 साल की उम्र में लछमन दास मित्तल भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति हैं। उनके नेतृत्व में सोनालीका ट्रैक्टर्स आज एक ऐसा बड़ा ब्रांड बन चुका है, जो न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के कई देशों में किसानों की पहली पसंद है और उनकी तरक्की का मुख्य जरिया बना हुआ है।

End of Feed